कृतिदेव और मंगल फॉन्ट (इंस्क्रिप्ट लेआउट) में अंतर

Free Shorthand Class
कृतिदेव लेआउट और मंगल फॉन्ट के इंस्क्रिप्ट लेआउट में कितना अंतर होता है, इसकी पूरी जानकारी कीबोर्ड के चित्र सहित यहां पर दी गई है ..


दोस्तों, अगर आपने चित्र को ध्यान से देख लिया है तो आप समझ ही गए होंगे कि कृतिदेव लेआउट और मंगल फॉन्ट के इंस्क्रिप्ट लेआउअ में कितना अंतर है। फिर भी इसके अंतर आप गहराई से समझ सकें इसके लिए आपको यह पोस्ट भी ध्यान से पढ़नी होगी।



पहला अंतर — इन दोनों कीबोर्ड का पहला अंतर तो यही है कि इनका लेआउट पूर्णत: भिन्न है। कृतिदेव लेआउट, टाइपराइटर के रेमिंग्टन कीबोर्ड का ही थोड़ा सा बदला हुआ रूप है जो कृतिदेव, देवलिस जैसे फॉन्ट पर टाइपिंग के लिए हमें मिलता है। जबकि इंस्क्रिप्ट का लेआउट बाद में डिजायन किया गया है जिसमें आसानी से याद होने योग्य वर्ण व्यवस्था की गई है। चूंकि दोनों की वर्ण व्यवस्था अलग—अलग है इसलिए अगर आप इंस्क्रिप्ट पर टाइपिंग करने की सोच रहे हैं तो आपको नये सिरे से टाइपिंग सीखनी होगी।

दूसरा अंतर — इनमें दूसरा अंतर यही है कि कृतिदेव लेआउट व्याकरण आधारित नहीं है अर्थात् कृतिदेव टाइपिंग के दौरान आपको प्रत्येक वर्ण या तो टाइप करना होता है या फिर शॉर्टकट कीज की मदद से बनाना होता है जबकि मंगल फॉन्ट की टाइपिंग पूरी तरह व्याकरण आधारित होती है जिसमें आप हलंत के प्रयोग से, मिश्रित करके नये वर्ण बना सकते हैं। उदाहरण के तौर पर मंगल फॉन्ट में टाइपिंग के समय राष्ट्र में उपयोग हुआ ट्र का र बनाने के लिए शॉर्टकट कीज की जरूरत नहीं है अपितु ट के बाद र दबाने से ही ट्र बन जाता है। इसी प्रकार से ह में हलंत लगाकर म लिखने से ह्म बन जाता है। ठीक ऐसे ही अन्य वर्ण बनाए जा सकते हैं।

तीसरा अंतर — कृतिदेव, देवलिस फॉन्ट में टाइप किया गया TEXT वास्तविक रूप से हिन्दी नहीं होता है। अगर आप कृतिदेव में टाइप मैटर को फोन, ई—मेल, इंटरनेट आदि पर देखते हैं तो आप उसे पढ़ नहीं सकेंगे। जबकि मंगल फॉन्ट में टाइप किया मैटर आप कहीं पर भी हिन्दी में ही देख सकते हैं।

चौथा अंतर — दोनों में चौथा अंतर यह है कि इनकी शॉर्टकट कीज अलग—अलग होती हैं। आप कृतिदेव टाइपिंग की शॉर्टकट कीज, मंगल फॉन्ट में टाइपिंग के लिए उपयोग नहीं कर सकते।

पांचवा अंतर — कृतिदेव, देवलिस फॉन्ट पर टाइपिंग करने के लिए किसी प्रकार के इनपुट सॉफ्टवेयर की जरूरत नहीं होती है परंतु अगर आप इंस्क्रिप्ट लेआउट पर टाइपिंग करना चाहते हैं तो आपको भाषा विकल्प में जाकर अपने कंप्यूटर में इंस्क्रिप्ट लेआउट सेट करना होगा। तभी आप मंगल फॉन्ट के इंस्क्रिप्ट लेआउट पर टाइपिंग कर सकेंगे।

तो यह अंतर थे कृतिदेव के रेमिंग्टन और मंगल के इंस्क्रिप्ट कीबोर्ड लेआउट में। आपको आसानी से समझ आ सके इसलिए हमने उपर REMINGTON WITH KRUTIDEV के स्थान पर केवल कृतिदेव लेआउट का ही प्रयोग किया है।

उम्मीद है ​कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपका कोई सवाल या सुझाव है तो आप कमेंट्स के माध्यम से हमें बता सकते हैं।

sponsored

0 Response to "कृतिदेव और मंगल फॉन्ट (इंस्क्रिप्ट लेआउट) में अंतर"

Post a Comment

advertisement