What is Legacy Hindi Fonts?

Free Shorthand Class
LEGACY FONTS क्या हैं, इनके माध्यम से अगर आप NON UNICODE HINDI TYPING करना चाहते हैं तो आपको यह पोस्ट जरूर पढ़नी चाहिए। 


LEGACY FONTS विशेष रूप से TEXT को आकर्षक लुक देने के लिए डिजायन किए गए हैं। हिन्दी के लिए डिजायन किए गए LEGACY FONTS अंग्रेजी कीबोर्ड के आधार पर ही हिन्दी कीबोर्ड के अनुसार हमें टाइपिंग इंटरफेस प्रदान करते हैं अर्थात् LEGACY FONTS चुने जाने पर अंग्रेजी कीबोर्ड से टाइप किया गया कोई भी TEXT हमें हिन्दी में दिखाई देता है। LEGACY FONTS में टाइप किया गया TEXT वास्तव में हिन्दी नहीं होता है केवल LEGACY FONTS में ही यह हिन्दी में दिखाई देता है। यदि कोई अन्य फॉन्ट एप्लाई किया जाता है तो आपका TEXT अजीबो-गरीब दिखाई देता है।

हिन्दी टाइपिंग के लिए सबसे अधिक लोकप्रिय LEGACY FONTS दो हैं — KRUTIDEV और DEVLYS फॉन्ट। KRUTIDEV और DEVLYS फैमिली में 600 के करीब फॉन्ट विकसित किए गए हैं। इन 600 फॉन्ट में KRUTIDEV 010, KRUTDEV 016, KRUTIDEV 100, DEVLYS 010, DEVLYS 011 आदि सबसे अधिक लोकप्रिय हैं।

हालांकि KRUTIDEV और DEVLYS दोनों ही अलग—अलग फॉन्ट फैमिली हैं परंतु इनका टाइपिंग इंटरफेस पूर्णत: समान होता है जो हिन्दी रेमिंग्टन कीबोर्ड पर आधारित होता है। यदि किसी को KRUTIDEV फॉन्ट पर टाइपिंग आती है और उसे कहा जाए कि आप DEVLYS फॉन्ट पर टाइपिंग करो, तो वह आसानी से हिन्दी टाइपिंग कर सकता है क्योंकि ऐसा करने से केवल फॉन्ट का नाम बदला है, कीबोर्ड लेआउट नहीं। दोनों फॉन्ट में कीबोर्ड लेआउट समान ही होता है। LEGACY FONTS TYPING में सबसे अधिक KRUTIDEV 010 फॉन्ट पर टाइपिंग की जाती है इसलिए इसे ज्यादातर लोग KRUTIDEV टाइपिंग के नाम से जानते हैं।

♦ रेमिंग्टन कीबोर्ड (KRUTIDEV FONT) क्या है, इस पर कैसे टाइप करें ?

अब सवाल आता है कि इन फॉन्ट्स में हिन्दी टाइपिंग कैसे करें ? जैसा कि पहली पोस्ट में बताया गया है कि LEGACY FONTS में टाइपिंग करने के लिए किसी प्रकार के कीबोर्ड की आवश्यकता नहीं होती है बस आपके पास LEGACY FONTS होने चाहिए। चूंकि LEGACY FONTS पसंद के अनुसार उपयोग किए जाते हैं इसलिए यह कंप्यूटर में स्वत: ही प्राप्त नहीं होते हैं। हमें इंटरनेट या अन्य किसी माध्यम से इन्हें प्राप्त करना होता है।

आप चाहें तो इंटरनेट से LEGACY FONTS डाउनलोड कर सकते हैं। फॉन्ट डाउनलोड करने के लिए आपको गूगल या अन्य किसी सर्च इंजन पर फॉन्ट को नाम से (जैसे— KRUTIDEV 010 आदि) खोजना होता है। फॉन्ट डाउनलोड करने के बाद अपने कंप्यूटर में इंस्टॉल कर लीजिए और हिन्दी टाइपिंग स्टार्ट कर दीजिए।

LEGACY FONTS सामान्यत: हर एप्लीकेशन में काम करते हैं परंतु चूंकि इनका वास्तविक रूप हिन्दी नहीं होता है इसलिए इंटरनेट पर यदि इनका उपयोग किया जाता है तो TEXT दिखने में समस्या आती है। बाकी आप TEXT EDITOR, DESIGNER, PAINT, PHOTOSHOP, WORD, EXCEL कहीं भी उपयोग कर सकते हैं और हिन्दी टाइपिंग कर सकते हैं।

संक्षेप सार यही है कि अगर आपको LEGACY FONTS में हिन्दी टाइपिंग करनी है तो इंटरनेट से LEGACY FONTS फॉन्ट डाउनलोड कीजिए और उन्हें कंप्यूटर में इंस्टॉल कीजिए और रेमिंग्टन कीबोर्ड पर हिन्दी टाइपिंग स्टार्ट कर दीजिए।

sponsored

0 Response to "What is Legacy Hindi Fonts?"

Post a Comment

advertisement